OP Chautala Passes Away: OP Chautala…मैं 115 साल जिऊंगा विधानसभा चुनाव से बोले थे

हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला विधानसभा चुनाव से ठीक पहले  अचानक मीडिया के सामने आए थे। उन्होंने स्वयं को पूरी तरह स्वस्थ बताते हुए कहा कि वह आगे 115 साल तक जीवन व्यतीत करने वाले हैं।   इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला चंडीगढ़ में जब आराम करने आते हैं तो वे सेक्टर नौ स्थित अभय सिंह चौटाला के आवास पर रहते थे। सिरसा में अपने फार्म हाउस पर तथा गुरुग्राम में अपने निजी आवास पर आराम करते थे।

PunjabKesari

हरियाणा के सबसे बुजुर्ग नेता थे चौटाला
चौटाला ने चुनाव से पहले इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों के सामने हर सवाल का पूरी जिम्मेदारी के साथ जवाब दिया था। चौटाला हरियाणा के सबसे बुजुर्ग नेता थे। उनसे जब पूछा गया था कि सरकार के कामकाज के बारे में आपकी राय क्या है तो उन्होंने मीडिया वालों से सवाल किया कि केंद्र सरकार के बारे में बताऊं या फिर हरियाणा सरकार के कामकाज पर अपनी राय दूं। उन्होंने कहा था कि वे जहां भी रहते हैं, पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं। ओमप्रकाश चौटाला ने कुछ सवालों का जवाब थोड़ा रुककर दिया, लेकिन हर सवाल का जवाब उनके पास था।

 

PunjabKesari

इस दौरान ओमप्रकाश चौटाला ने कहा था कि प्रदेश में कई साल तक लुटेरों की सरकार रही। अब राज्य में झूठ बोलने वालों की सरकार है। लूट और झूठ की सरकार के अब ज्यादा दिन नहीं हैं। राज्य में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी। इनेलो में मुख्यमंत्री पद के लिए अभय सिंह चौटाला की दावेदारी से जुड़े सवाल पर चौटाला ने कहा था कि हमारी पार्टी में लोकतंत्र हैं। हमारे अधिक से अधिक विधायक चुनकर आने वाले हैं। वह जिसे अपना नेता चुनेंगे और वह मुख्यमंत्री बनेंगे।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button