हमारा गांव खिलाडिय़ों की खान : धर्मबीर भड़ाना

फरीदाबाद : नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता में अंडर 19 की 200 मीटर एवं 400 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे पाली गांव के दो युवाओं का सोमवार को गांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। गांव के मलखान भड़ाना के नेतृत्व इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया और सभी ने आशीर्वाद प्रदान किया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मबीर भड़ाना ने इस मौके पर बच्चों की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि पाली गांव के बच्चे निरंतर खेलों, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन परफोरमेंस कर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। श्री भड़ाना ने कहा कि आज गांव के बच्चे न केवल खेल बल्कि पढ़ाई में भी गांव एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। भड़ाना ने दोनों बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
गांव के युवा मनीष व अन्य कहा कि उनके माता-पिता की उनको पूरी मदद मिली, जिसके बल पर आज वह यहां तक पहुंचे हैं। उनका यही प्रयास होगा कि अपनी परफोरमेंस को और बेहतरीन करें और ओलम्पिक में पहुंचकर देश का सिर ऊंचा करें। इस मौके पर गांव के मलखान सिंह भड़ाना, रघुवर सरपंच, खडक़ सिंह, श्यामी भड़ाना, सुरेन्द्र, के बी, रोबट, भोपाल भड़ाना, हरिन्द्र भड़ाना जिला पार्षद, धर्मबीर भड़ाना, राकेश, धीरे, श्यामबीर, विनोद, अनजुम मेंबर, कविन्द्र, नेतराम, अरुण, अजीत, अंकित, बीरम एवं राकेश आदि ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।




