ओवर स्पीड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग तथा लेन चेंज खतरनाक ड्राइविंग का हिस्सा, यातायात पुलिस ने काटे 1007 चालान

फरीदाबाद: डीसीपी ट्रैफिक ऊषा के दिशा निर्देश के अंतर्गत यातायात पुलिस ने ओवर स्पीड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग तथा लेन चेंज करने वाले वाहनों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए 1007 वाहन चालको के चालान काटकर जुर्माना लगाया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डीसीपी ट्रैफिक ऊषा के निर्देशानुसार फरीदाबाद पुलिस द्वारा ओवर स्पीड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग तथा लेन चेंज के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं तथा शहरवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्यवाही की गई है। ओवर स्पीड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग तथा लेन चेंज करना खतरनाक ड्राइविंग की श्रेणी में आता है जिसकी वजह से सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं घटित होती हैं। यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के बारे में नागरिकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है

परंतु कुछ वाहन चालक जल्दबाजी की चक्कर में नियमों की अनदेखी करते हुए यातायात नियमों का पालन नहीं करते। यातायात पुलिस द्वारा ओवर स्पीड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग तथा लेन चेंज करने वाले वाहनों सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए हैं जिसमें लेन चेंज के 606, ओवरस्पीड के 240 तथा रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 161 चालान शामिल है। फरीदाबाद पुलिस का लगातार प्रयास रहता है कि शहरवासियों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सके और यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके। नागरिकों से अपील कि वह सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सड़क पर यात्रा करते समय सुरक्षा यंत्रों का पूरा उपयोग करें ताकि सड़क दुर्घटना से बचाव हो सके।

Related Articles

Back to top button