Parliament Winter Session: सावरकर की इस टिप्पणी से राहुल गांधी ने BJP को घेरा, संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं

भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब हम संविधान खोलते हैं, तो हम अंबेडकर, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू की आवाज और विचार सुन सकते हैं, लेकिन ये विचार कहां से आए। ये विचार भगवान शिव, गुरु नानक, भगवान बासवन्ना, कबीर आदि से आए। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारा संविधान बिना हमारी प्राचीन विरासत के बिना नहीं बन सकता था।

हमारे संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं- राहुल गांधी 
राहुल गांधी ने वीडी सावरकर को उद्धृत करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लेखन में स्पष्ट रूप से कहा है कि हमारे संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है। लड़ाई मनु स्मृति और संविधान के बीच की है। अब सवाल ये है कि आप सावरकर की बात को मानते हैं या फिर संविधान को। क्योंकि जब आप संविधान की तारीफ करते हैं तो आप एक तरह से सावरकर का विरोध करते हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिस पुस्तक से भारत चलता है, उसे इस पुस्तक से हटा दिया जाना चाहिए। इसी बात को लेकर लड़ाई है।

लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “मैंने अपने पहले भाषण में, एक युद्ध के विचार का वर्णन किया, मैंने महाभारत का वर्णन किया, कुरुक्षेत्र का वर्णन किया। आज भारत में एक युद्ध हो रहा है। इस तरफ (विपक्ष की तरफ) संविधान के विचार के रक्षक हैं। प्रत्येक राज्य से हमारे पास एक है, अगर आप हमसे तमिलनाडु के बारे में पूछेंगे – तो हम आपको पेरियार कहेंगे, अगर आप हमसे कर्नाटक के बारे में पूछेंगे – तो हम कहेंगे बसवन्ना, अगर आप हमसे महाराष्ट्र के बारे में पूछेंगे – तो हम कहेंगे फुले जी, अंबेडकर जी, अगर आप हमसे गुजरात के बारे में पूछेंगे – तो हम कहेंगे महात्मा गांधी। आप इन लोगों की प्रशंसा झिझकते हुए करते हैं क्योंकि आपको करना ही पड़ता है। लेकिन सच्चाई यह है कि आप चाहते हैं कि भारत उसी तरह चले जैसे पहले चलता था।”

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button