पार्टी हाईकमान ने सौंपी जिम्मेदारी, जयदीप धनखड़ बने हरियाणा कांग्रेस के संगठन महासचिव

हरियाणा: हरियाणा में लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ऐसे में हरियाणा में लंबे समय से संगठन विस्तार लटका हुआ है। इस बीच प्रदेश में कांग्रेस ने संगठन में बड़ी नियुक्ति की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के करीबी जयदीप धनखड़ को प्रदेश का संगठन महासचिव बनाया गया है। धनखड़ ने अपनी नियुक्ति को लेकर सीनियर लीडरशिप का आधार जताया है। हरियाणा के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान इसको लेकर हाईकमान से भी चर्चा कर चुके हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले संगठन विस्तार की सूची भी जारी हो सकती है।

बता दें कि रोहतक जिले से संबंध रखने वाले जयदीप धनखड़ को भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा का भरोसेमंद कहा जाता है। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी किए गए नियुक्ति पत्र में जयदीप धनखड़ को प्रदेश संगठन महासचिव बनाया है।

PunjabKesari

संगठन महासचिव की जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक संगठन महासचिव की जिम्मेदारी काफी पावरफुल होती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति के बाद ये पत्र जारी किया गया है। राज्य में पार्टी अध्यक्ष के बाद ये सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। हरियाणा में कांग्रेस अभी तक जिला और ब्लॉक अध्यक्ष तक नहीं बना पाई है। इतना ही नहीं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की भी नियुक्त नहीं हो पाई है। इसके पीछे आम सहमति नहीं बनना रहा है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button