बाल-बाल बचे लोग, फतेहाबाद में लोहड़ी पर जलाई आग में हुआ Blast

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के जगजीवनपुरा में लोहड़ी बनाते समय हादसा हो गया। यहां जलाई गई आग में अचानक से धमाका हो गया। इसकी लपटें भड़क गई और चिंगारी भी दूर तक गिरी। आग के आसपास घेरा बनाकर बैठे लोग उसकी चपेट में आ गए। गनीमत यह रही कि किसी की जान को कोई नुक्सान नहीं हुआ। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें आग एकदम से भयानक तरीके से भड़क उठती है।

बताया जा रहा है कि जगजीवनपुरा में गली निवासी मिलकर गली में आग जलाकर लोहड़ी मना रहे थे। इसी दौरान धमाका हुआ और आग की तेज लपटें ऊपर की तरफ उठीं। जिससे वहां हडकंप मच गया। माना जा रहा है कि जमीन में गैस बने होने के बाद आग की तपिश से यह घटना हुई है। हाल ही में यह गली सीमेंटिड नई बनाई गई थी।
NEWS SOURCE : punjabkesari




