इन जिलों के लोग रहें बेहद सावधान, हरियाणा वासियों के लिए अलर्ट जारी, आने वाले 3 दिन रहेंगे भारी

हरियाणा : हरियाणा में फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। आने वाले दिनों में गर्मी रिकार्ड तोड़ देगी। सूरज की तपिश लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, प्रदेश में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने हरियाणा में लू चलने की चेतावनी जारी की है। आज यानी 9 जून से प्रदेश में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में यलो अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। बता दें कि रविवार को हरियाणा के 18 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया था। सबसे अधिक तापमान सिरसा और रोहतक में दर्ज किया गया। यहां तापमान 45 डिग्री के पार चला गया था। मौसम विभाग ने 11 जून तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

3 दिन के लिए इन जिलों में अलर्ट

  • 9 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक में ओरेंज अलर्ट। भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया है।
  • 10 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक में ओरेंज अलर्ट। कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और सोनीपत में यलो अलर्ट जारी किया है।
  • 11 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और सोनीपत में यलो अलर्ट जारी किया है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Related Articles

Back to top button