PGI रोहतक रेफर, फैमिली कोर्ट परिसर में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में निगला जहर, हालत गंभीर

जींद : हरियाणा के जींद फैमिली कोर्ट परिसर में आज एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया, यहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान सोनीपत जिले के गांव मातन निवासी सोनू के रूप में हुई है। वह परिवार विवाद के चलते वीरवार को फैमिली कोर्ट में आया हुआ था। यहां सोनू ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने पास मौजूद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि सोनू का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। खर्च को लेकर मामला फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

NEWS SOURCE :  punjabkesari

Related Articles

Back to top button