CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, कोर्ट परिसर की चौथी मंजिल से गिरकर वकील की मौत, हत्या या आत्महत्या?

फरीदाबाद  : फरीदाबाद जिले के सेक्टर-12 कोर्ट में कोर्ट की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में एक वकील की मौत हो गई । मृतक की पहचान महेश पुत्र छाजू राम उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक मृतक महेश पेशे से वकील था। अभी इसका भी खुलासा नहीं हुआ है कि महेश ने कोर्ट की चौथी मंजिल से खुद छलांग लगाई है या किसी ने उन्हें धक्का दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों की तरफ से बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकेगा। फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button