पुलिस ने दो शूटरों को किया गिरफ्तार, राजस्थान के गोगामेड़ी हत्याकांड का हरियाणा कनेक्शन

महेंद्रगढ़  : राजस्थान की राजधानी जयपुर में करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रोहित राठौर को राजस्थान के ही एक गांव से काबू किया है, वहीं नितिन फौजी को हरियाणा के महेंद्र गढ़ से पकड़ा गया है। यह दोनों उभरते हुए बदमाश हैं और फिलहाल राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राकेश गोदारा के लिए काम करते थे। यह वारदात भी इन दोनों बदमाशों ने राकेश गोदारा के इशारे पर अंजाम दिया है।

PunjabKesari

बता दें कि जयपुर स्थित अपने आवास में विश्राम कर रहे राजपूत नेता और करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात के दौरान क्रास फायरिंग में एक बदमाश नवीन शेखावत मौके पर ही मारा गया था, जबकि नितिन फौजी और रोहित राठौड़ भागने में सफल हो गए थे। इस वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस फुटेज के आधार पर राजस्थान पुलिस ने दोनों बदमाशों की पहचान करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले गैंगस्टर राकेश गोदारा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। उसने अपनी पोस्ट में लिखा था कि गोगामेड़ी उसकी राह में बाधा बन रहे थे, इसलिए उनकी हत्या करा दी। गोदारा ने इसी के साथ उसने अन्य दूसरे लोगों को चेतावनी भी दी थी कि आगे से कोई उसकी राह का रोड़ा बनेगा तो उसे भी यही गति मिलेगी।

राकेश गोदारा कुख्यात गैंगस्टर संपत नेहरा का शार्गिद है और संपत ने ही गोगामेड़ी की सुपारी राकेश गोदारा को दी थी। संपत नेहरा को भी यह सुपारी अपने गुरु लॉरेंस विश्नोई से मिली थी। इस वारदात के विरोध में सर्व समाज ने आज राजस्थान बंद का ऐलान किया गया है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button