Police Encounter: 5 आरोपी गिरफ्तार, बहराइच हिंसा के आरोपी सरफराज और तालिब का एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन के समय हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस हिंसा में 22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस की दो मुख्य आरोपियों, सरफराज और तालिब के साथ मुठभेड़ हुई है। दोनों के पैर में गोली लगी है और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे।

हिंसा के पांच आरोपी गिरफ्तार 
पहले के अपडेट के मुताबिक, पुलिस ने गुरुवार को नाकेबंदी के दौरान नेपाल सीमा के पास हांडा बसेहरी नहर पर सरफराज और उसके साथ तालिब को घेर लिया। पुलिस ने दोनों से सरेंडर करने को कहा, लेकिन दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जबाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज जारी है। इसके अलावा, पुलिस एनकाउंटर में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

दुर्गा पूजा के मौके पर भड़की हिंसा
दरअसल, रविवार को दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन यात्रा के समय कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की, जिससे तनाव बढ़ गया। इस झड़प में राम गोपाल मिश्रा को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना में छह अन्य लोग भी घायल हुए थे।

तोड़फोड़ और आगजनी का मामला
राम गोपाल की हत्या के बाद बहराइच में हिंसा फैल गई। भीड़ ने कई घरों, दुकानों, शोरूम और अस्पतालों में तोड़फोड़ की और आगजनी की। पुलिस ने इस मामले में कई अज्ञात और कुछ नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अब तक पुलिस ने 55 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस की कार्रवाई
बहराइच पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं और इलाके में शांति बहाल करने का प्रयास कर रही है। पुलिस प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button