नाबालिक लडकी को भगा कर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में पुलिस चौकी सेक्टर 11 की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में पुलिस चौकी सेक्टर 11 की टीम ने नाबालिक लड़की को भगाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर 11 फरीदाबाद में एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी लड़की नौंवी कक्षा में पढती है जो 18 मई की रात से गायब है जिसे उसका पडोसी जसबीर(23) अपराध करने की नियत से बहला फुसला कर भागा ले गया है। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर 8 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना सेक्टर 11 की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुये जसबीर(23) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जसबीर मजदुरी करता है व शिकायतकर्ता का पडोसी है तथा शिकायतकर्ता की बेटी से 2 साल से जान पहचान है। 18 मई की रात को आरोपी शिकायतकर्ता की बेटी को अपने साथ बहला फुसला कर ले गया था तथा नाबालिक लड़की के गले में मंगलसूत्र पहनकर उसके साथ पति की तरह रहा। अभियोग में धारा 6 पोक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेज दिया गया है।




