नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में थाना छायंसा की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में थाना छायंसा की टीम ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में कार्रवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 मई को एक लडकी ने थाना छायंसा मे दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अक्तूबर 2022 को जब वह अपने खेत में जा रही थी, तब लड़की को आरोपी ने पीने के लिए कोल्ड़ ड्रिंक दी। जिसके बाद वह बेहोश हो गई और फिर आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया और उसकी अश्लील फोटो/विडियों बना ली। जिनको दिखाकर उसने कई बार लड़की के साथ गलत काम किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर थाना छायंसा में पोक्सो एक्ट व धमकी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि थाना छायंसा की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए मोनु वासी गांव अलाउद्दीन नगर जिला गौतम बुद्धनगर, यू.पी. को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 10th पास है तथा फरीदाबाद में रिश्तेदारी में रहता था। उसकी शिकायतकर्ता के साथ दोस्ती थी, उसने लड़की को बहला फुसलाकर लड़की के साथ गलत काम किया तथा अश्लील फोटो/वीडियो बना ली।आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button