प्रसाद बोले- राहुल गांधी ने फिर बोला झूठ, राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

राहुल गांधी के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राहुल गांधी ने फिर झूठ बोलना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी कब तक देश को गुमराह करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा माफी की मांग पर कायम है। प्रसाद ने कहा कि राहुल ने विदेश में जाकर भारत के लोकतंत्र का अपमान किया है। विदेश में देश का अपमान करना राहुल गांधी की आदत है। राहुल गांधी का जन्म झूठ बोलने के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी के माफीनामे पर देशभर में अभियान चलाएगी।

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी का अहंकार देश से बड़ा नहीं है, हमसब उनके अहंकार से परचित हैं। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बोलते हुए प्रसाद ने कहा कि आज की उनकी टिप्पणी में कोई दम नहीं है। राहुल गांधी को आजकल चीन से बहुत प्यार है। उनका चीन से क्या याराना है। प्रसाद ने कहा कि चीन की कूटनीति से दुनिया परेशनान है। राहुल गांधी ने चीन की विदेश नीति की तारीफ की है। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि वह पहले देश की विदेश नीति के बारे में पढ़ें।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button