पढ़ें आपके जिले का कितना बढ़ेगा तापमान, तैयार हो जाइए! Haryana में बदलने वाला है मौसम

Haryana Ka Mosam: हरियाणा में बारिश के बाद फिर से मौसम बदल गया है। बीते दिनों हुई बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा में फिर से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक हरियाणा में आज 6 जून से हवाओं में बदलाव उत्तरपूर्वी हवाएं हो जाने की संभावना है, जिससे 6 से 9 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने के आसार है। इससे दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। साथ ही हल्के बादल छाए रहेंगे और धूल भरी हवाएं चलने के आसार है।

हरियाणा में तापमान बढ़ना शुरू

हरियाणा में तापमान का स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो हरियाणा के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी गुरुग्राम में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई इसके बाद गुरुग्राम का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

 

Related Articles

Back to top button