हर महीनें 2 लाख रूपए किराया, करोड़पति ‘चोर’ पत्नी के नाम गेस्ट हाउस, नेपाल में होटल: Delhi Police के भी पैरों तले खिसकी जमीन

एक चोर की चोरी से इकट्ठी की गई दौलत को देख उस समय दिल्ली पुलिस के पैरों तलों जमीन खिसक गई जब एक चोर ने लाखों की नहीं ब्लकि करोड़ों की प्रॉपर्टी खड़ी कर ली।  दरअसल, दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने  दिल्ली से लेकर नेपाल तक चोरिया कर के करोड़ों की संपत्तियां बना ली। इस आरोपी ने दिल्ली में करीब 200 चोरियों को अंजाम दिया है जिसके दम पर उसने सिद्धार्थ नगर में पत्नी के नाम पर एक गेस्ट हाउस और खुद के नाम पर नेपाल में होटल खोल रखा है। इसके अलावा चोरी कर के ही लखनऊ और दिल्ली में अपना खुद का मकान भी बनाया हुआ है। आप यह भी जानकर दंग रग जाएंगे कि मनोज नाम के इस चोर ने अपनी एक जमीन को अस्पताल को लीज पर दी थी, जिसके एवज में उसे 2 लाख रुपये प्रतिमाह किराया मिलता था।

इस चोर के खिलाफ साल 2001 से 2023 तक 15 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं। वहीं  पुलिस ने उसे अलग नामों से 9 बार गिरफ्तार भी किया लेकिन इसकी जानकारी उसके परिजनों को नहीं मिली ।

जानकारी के अनुसार,  आरोपी की पहचान मनोज चौबे के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, 48 वर्षीय मनोज चौबे का परिवार नेपाल से सटे यूपी के सिद्धार्थ नगर जिले में रहता था, लेकिन बाद में वे नेपाल में शिफ्ट हो गए। मनोज साल 1997 में दिल्ली आया और कीर्ति नगर थाने में कैंटीन चलाने लगा पहली बार उसने कैंटीन में चोरी की और पकड़ा गया, उसे  जेल भेज दिया गया जिसके बाद वह छूट गया और बड़ी बड़ी चोरियां करने लगा।

चोरी की रकम से आरोपी मनोज ने नेपाल में होटल बनाया. इस दौरान उसने यूपी के सिंचाई विभाग में कार्यरत अफसर की बेटी से शादी कर ली। हाल ही में चोरी की एक वारदात में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। जिसमें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मनोज का चेहरा दिख गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

9 बार गिरफ्तार हुए चोर ने हर बार अपना नाम राजू बताया। जिसके चलते परिजनों को उसके इस कारनामे का पता नहीं चला। मनोज इतने शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम देता था कि पुलिस को सबूत और रिकवरी दोनों ही हाथ नहीं लगते थे। फिलहाल अब मनोज उर्फ राजू जेल में बंद है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button