वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा एन आई टी की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 02 जून, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एन आई टी प्रभारी संदीप की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनू गांव बंचारी पलवल का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी को मोटरसाइकिल सहित चंदावली पुल से काबू किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल को बल्लभगढ़ सेक्टर 3 से प्रयोग करने के लिए चोरी किया था। आरोपी पर पूर्व में चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें आरोपी अभी कुछ दिन पहले अदालत से जमानत पर आया था। आरोपी नशा करने का आदी है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेशकर जेल भेजा गया। आरोपी से पूछताछ में 2 ऑटो चोरी के मुकदमों का खुलासा हुआ। जिसमें आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी को पूछताछ के लिए आइंदा पुलिस प्रोडक्शन पर लिया जाएगा।




