बेटे के साथ जा रहा था भिवानी, झज्जर में हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत

झज्जर (दिनेश मेहरा) : आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है जहां झज्जर के गांव धौड़ के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ने से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार में सवार एक बुजुर्ग और कार चालक को गहरी चोटें आई। सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां गहरी चोटें होने के कारण घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और घायल कार चालक को गहरी चोटें होने के कारण उसे झज्जर के नागरिक अस्पताल से इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवाया गया।

निजी काम के लिए बेटे के साथ जा रहा था भिवानी

जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय अमरपाल पुत्र फूल सिंह निवासी फरीदाबाद अपने पुत्र देवेंद्र के साथ फरीदाबाद से भिवानी अपने निजी काम के लिए जा रहे थे और जब वह झज्जर के गांव धौड़ के पास पहुंचे तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ने से सड़क हादसे का शिकार हो गए। मृतक अमरपाल पूर्व सैनिक था और जिसके चार बेटे और दो बेटी हैं।

जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि धौड़ गांव के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ने से कार पलट गई जिससे सड़क हादसा हुआ है और कार में सवार एक बुजुर्ग की मौत हुई है और कार चला रहे उसके बेटे को गहरी चोटें आई है। मृतक के बेटे देवेंद्र के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button