संजय सिंह ने दिया बयान..AAP पार्षदों के BJP में जाने पर

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 5 पार्षदों के BJP में शामिल होने पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा AAP को एक वरदान हासिल है कि जो पार्टी को छोड़कर जाएगा, वह राजनीतिक रूप से बर्बाद हो जाएगा. इन्हें भी MCD में चुनाव के बाद किनारे कर दिया जाएगा. संजय सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में 7 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है. हम वहां चुनाव लड़ेंगे. वहीं, यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए ये न्यू पेंशन स्कीन से भी ज्यादा खराब है.

Related Articles

Back to top button