राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण किया गया

फरीदाबाद: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंबर 3 फरीदाबाद में आज पौधारोपण किया गया, जिसमें 25 पौधे विद्यार्थियों ने अपने-अपने मां और पिता के नाम से लगाये। दो पौधे प्रधानाचार्य ने भी अपनी मां व पिता के नाम से लगाए। विद्यालय की एक छात्रा जिसका नाम कली है व बड़ी मेधावी छात्रा थी जिसकी दुखद घटना में पानी में डूब कर मृत्यु हो गई ।उसे बच्ची के नाम से प्रधानाचार्य ने एक पौधा विद्यालय प्रांगण में लगाया तथा शिवम नाम के छात्र ने उसे पौधे को अडॉप्ट किया और जिम्मेदारी ली इसी तरह से प्रधानाचार्य ने हर छात्र-छात्रा से एक-एक पौधा गोद लेने के लिए आह्वान किया जाट रहे हर वर्ष की भांति सरकार द्वारा चलाए गए प्रधानमंत्री जी ने एक पौधा अपनी मां के नाम मिशन चलाया है तथा प्रधानाचार्य ने एक पौधा अपने पिता के नाम भी समर्पित कराया छात्र-छात्राओं में एक-एक पौधे को गोद लेने के लिए उत्साह दिखाई दिया l




