बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद, फिल्म की सफलता के बाद एक बार फिर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं सारा

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में पूजा-अर्चना की। सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म‘जरा हटके जरा बचके’ हाल ही में प्रदर्शित हुई है। फिल्म लोगों को पसंद आई है और अच्छा कलेक्शन कर रही है।

फिल्म के रिलीज होने से पहले भी महाकालेश्वर मंदिर गई थीं सारा
फिल्म को मिले प्यार के बाद सारा अली खान भगवान का शुक्रिया अदा करने उज्जैन पहुंचीं। सारा अली खान ने फिल्म की रिलीज से पहले भी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की थी।

सारा एक बार फिर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने बाबा के दर्शन किए। दर्शन से अपनी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

सारा ने इंदौर में स्थित खजराना गणेश मंदिर में भी की पूजा-अर्चना
सारा अली खान ने नंदी हॉल में भगवान शिव के दर्शन किए। आरती के बाद बाबा महाकाल के गर्भगृह में होने वाली शाम की आरती में वह शरीक हुईं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा की और उनका अभिषेक किया।

PunjabKesari

इसके बाद उन्होंने महाकालेश्वर परिसर स्थित कोटितीर्थ कुंड में भी दर्शन किए। उज्जैन में दर्शन के बाद सारा इंदौर के लिए रवाना हो गईं। जहां उन्होंने खजराना गणेश मंदिर में दर्शन किए।

Related Articles

Back to top button