अपनी पार्टी का बचाए वजूद…दूसरों की न करें चिंता, अभय चौटाला के बयान पर हुड्डा का पलटवार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभय चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनेलो पार्टी का बंटाधार करने वाले अभय सिंह चौटाला है। उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी के एकमात्र विधायक है और दूसरी पार्टियों पर वह सवाल उठाते हैं।

बता दें कि अभय सिंह चौटाला ने कल भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह बीजेपी के लिए काम करते हैं। वहीं किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने पर भी बयान देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और आवागमन लगा रहता है। जिसका जहां मन करे जा सकता है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए काम अभय सिंह चौटाला कर रहे हैं, चाहे राज्यसभा के चुनाव हो या फिर राष्ट्रपति के चुनाव हो, बीजेपी को वोट देने वाले अभय सिंह चौटाला है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह धन्यवाद दौरा कर रहे हैं। जब दौर पूरे हो जाएंगे तो वह विधानसभा की तैयारी में जुट जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि वह कांग्रेस की सरकार लाना चाहते हैं। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव में भी आधी सीट कांग्रेस के पाले में आई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार लोगों को लुभाने के लिए अनेक घोषणाएं कर रही है। यह सभी घोषणाएं मेरे द्वारा की गई है, जो भाजपा अपना रहे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं क्योंकि प्रदेश में आने वाला वक्त कांग्रेस का है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button