विजय रामलीला कमेटी के इतिहासिक मंच पर सीता राम की शादी जिसे शगनों की रात पर्व दर्शाया गया

Faridabad : विजय रामलीला कमेटी के इतिहासिक मंच पर कल रात मनाई गई भगवान राम और सीता की शादी। मंच पर कुछ इस तरह मनाते आरही है ये कमेटी सीता राम की शादी जिसे शगनों की रात पर्व के नाम से मनाते हैं। सर्व प्रथम ढोल बाजों के साथ राम और सीता युगल जोड़ी को कमेटी के सभी सदस्य नाचते गाते हुए मुख्य द्वार से अंदर लाये और भव्य मंच पर उन्हें बिठाया गया। राम के रोल में कमल ओर सीता के रोल में प्रिंस मनोचा की दिव्यता देखते बनती थी। मंगल गीतों के साथ सभी पधारे दर्शकों को अवसर दिया गया कि वह मंच पर आकर माथा टेकें व अरदास कर सकें। इसके अलावा दिल्ही व मथुरा से आई रंगारंग झांकियों का प्रदर्शन किया गया। सनातन संस्कृति को बचाती विजय रामलीला कमेटी ने अपने मंच पर सनातन देवी देवताओं को झांकिओ के रूप  में  श्री राम विवाह में सम्मिलित कर नमन किया। दिल्ली के मशहूर कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण की भव्य झांकी झांकी जिसमे राजस्थानी संस्कृति में नृत्य दिखाया गया, सबसे मनमोहक झांकी रही। संगीत गायक मनोज कुमार मोंटू द्वारा शगनों के गीतों ने रामलीला मैदान में शादी का माहौल बाँध दिया।  खूब नाच गाने के बाद भंडारा किया गया। आज होगा इसी मंच से श्री राम को बनवास। कैकयी द्वारा दशरथ से वर माँगना। दशरथ के रोल में कमेटी के चेयरमैन सुनील कपूर नज़र आएंगे।

Related Articles

Back to top button