आटो मे शराब ले जा रहे तस्कर को किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 05 मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 प्रभारी तरुण की टीम ने शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भीम गांव बहरमपुर बल्लबगढ़ का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचन से रेड के दौराना गांव लहडोली से ऑटो में शराब ले जाते हुए काबू किया है। आरोपी से मौके पर चेक करने पर 336 देशी शराब की बोतल व 120 अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर बल्लबगढ में शराब तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब को लहडोली गांव के शराब के ठेके से 95000/-रु में खरीद कर गांव भहवल पुर ले जा रहा था। जहा पर आरोपी पैसा कमाने के लिए फुटकर में बेच देता था। आरोपी शराब बेचने के काम को पूछले करीब 1 महिने से कर रहा है। आरोपी ऑटो चलाने का काम भी करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button