आगामी 29 जुलाई से तीन अगस्त तक होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन: सीजेएम ऋतु यादव

Faridabad/Rakesh Kumar : 29 मई। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ऋतु यादव ने कहा कि जिला सत्र एवं न्यायाधीश कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन संदीप गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में सर्वोच्च न्यायालय की हिदायतों के अनुसार आगामी 29 जुलाई 2024 से तीन अगस्त 2024 तक न्यायालय में लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालतें आयोजित की जाएगी।
सीजेएम ऋतु यादव ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि आगामी 29 जुलाई 2024 से तीन अगस्त 2024 तक स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें न्यायालयों में लंबे समय से चल रहे मामलों/केसों से संबंधित पार्टियों से अनुरोध है कि अपने मामलों को लेकर डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी फरीदाबाद के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।




