“Stay Right, Drive Right: Say No to Wrong-Side Driving” अभियान चलाकर सरस्वती ग्लोबल स्कूल में जानकारी देकर किया जागरुक

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र के दिशा-निर्देशानुसार, पुलिस उपायुक्त, यातायात जसलीन कौर के मार्गदर्शन में सरस्वती ग्लोबल स्कूल में रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान “Stay Right, Drive Right: Say No to Wrong-Side Driving” की शुरुआत की। समन्वयक सामुदायिक पुलिसिंग और ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ सरस्वती ग्लोबल स्कूल के स्टाफ व छात्रों के जानकारी देकर जागरुक किया है।

इन सभी ने फरीदाबाद यातायात पुलिस द्वारा शुरू की गई मुहिम “एक्सीडेंट फ्री फरीदाबाद” के साथ जुड़कर यातायात पुलिस का सहयोग करने का निर्णय लिया। इस अभियान का उद्देश्य रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों को जागरूक करना है।

इस विशेष अभियान के तहत आमजन, विद्यार्थियों और श्रमिकों को जागरूक किया जाएगा। पूरे साल चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी:

– नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन

– साइकिल रैली और पैदल रैली

– स्लोगन राइटिंग, ड्राइंग, और निबंध लेखन प्रतियोगिताएँ

– शॉर्ट मूवी प्रतियोगिता

कार्यक्रम का शुभारंभ:
सरस्वती ग्लोबल स्कूल में आज इस अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती जसलीन कौर ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के महत्व के प्रति जागरूक किया।

मुख्य अतिथि का संदेश:

मुख्य अतिथि श्रीमती जसलीन कौर ने उपस्थित बच्चों को यातायात नियमों के पालन और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर की गई एक छोटी सी गलती जीवन की सबसे बड़ी भूल बन सकती है। सभी से अपील की गई कि सड़क पर सतर्कता से चलें और यातायात नियमों का पालन करें।

सामूहिक संकल्प:

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पुलिस उपायुक्त यातायात के नेतृत्व में सामूहिक रूप से संकल्प लिया:
“हम यातायात नियमों का पालन करेंगे और अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
हम बनाएंगे एक्सीडेंट फ्री फरीदाबाद।”

Related Articles

Back to top button