Covid का ऐसा खौफ: मां ने 4 साल तक बेटे को घर पर रखा कैद, पति की शिकायत पर पुलिस ने किया रेस्क्यू

साल 2020 में शुरू हुए कोरोना संक्रमण का डर लोगों के मन में इस कदर बैठ गया कि वह घर से बाहर निकलने से ढ़रने लगे। संक्रमण से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन भी लगाया गया। करीब 2 साल तक चली इस जंग के बाद लॉकडाउन को खोल दिया गया और जनजीवन सामान्य हो गया, लेकिन कोरोना का डर एक महिला के दिलों दिमाग पर इस कदर बैठा कि उसने ना केवल खुद को बल्कि अपने पति व बेटे को भी घर पर कैद कर लिया।
संक्रमण काल खत्म होने के बाद व्यक्ति तो घर से बाहर निकल आया लेकिन वह अपने बेटे और पत्नी को बाहर की दुनिया दिखाने में नाकामयाब रहा। पति किसी तरह बाहर निकल कर एक किराए का मकान लेकर रहने लगा। उसके बाद वह पत्नी और बेटे के लिए रोजाना ऑनलाइन खाना घर पर भिजवाने लगा। हालात यह हो गए कि ना केवल बच्चे की पढ़ाई छूट गई बल्कि उसका घर से बाहर निकलना बिल्कुल खत्म हो गया और उसकी दुनिया एक कमरे में सिमट कर रह गई। परेशान हो चुके पति ने अब पुलिस को सूचना देकर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अपनी पत्नी व बेटे को रेस्क्यू करवा कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
NEWS SOURCE : punjabkesari




