लोगों को ऐसे झांसे में लेता था गिरोह, Dragon Snake के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी

यमुनानगर : ड्रैगन सांप के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह ने कई लोगों को शिकार बना कर करोड़ों रुपए ठग लिए। ऐसे ही एक मामले में यमुनानगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सेवानिवृत्ति सैनिक अशोक भाटिया की शिकायत पर 35 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

बातों में उलझाकर ठगे 35 लाख रुपए 

अशोक भाटिया ने बताया कि उसे दर्पण नामक व्यक्ति ने हैरी उर्फ हरप्रीत और मुरसलीन नमक लोगों से मिलवाया। बातों में उलझाकर कहानी बनाकर उन्होंने उससे 35 लाख रुपए ठग लिए। वास्तव में वह नकली ड्रैगन सांप दिखाकर और उसका करोड़ों रुपए में सौदा होने के नाम पर उसे उलझाया। उन्होंने बताया कि इस तरह से कई और लोगों को भी इस गिरोह ने ठगा है।

एक करोड़ 80 लाख रुपए की ठगी की 

यमुनानगर में पहुंचे जीरकपुर निवासी गुरशरण सिंह ने बताया कि उनके साथ भी इसी ठग गिरोह ने एक करोड़ 80 लाख रुपए की ठगी की है। इन लोगों ने उसे सांप नुमा कोई चीज दिखाई, जब उनकी पत्नी कैंसर से पीड़ित थी, तो बताया कि उसका इलाज तीन इंजेक्शन से ठीक हो जाएगा और इंजेक्शन एक जानवर की दवाई से बनता है। इस बारे में वह उनकी बातों में आ गया और एक करोड़ 80 लाख रुपए की राशि पिस्टल की नोंक पर ले गए। इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इसी तरह से अंबाला, लुधियाना के कई लोगों से भी इस गिरोह ने करोड़ों की ठगी की है।

आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर 

बता दें कि ड्रैगन सांप की चोरी छुपे तस्करी होती है, उसे करोड़ों रुपए में बेचा जाता है। इसी का लाभ उठाकर यह गिरोह लंबे समय से लोगों को बेवकूफ बना कर उनसे मोटी राशि ठग रहा है। बताया जाता है कि यह लोग ड्रैगन सांप नुमा सांप बनाकर लोगों को दे देते हैं। बाद में पता चलता है कि वह मरा हुआ नकली ड्रैगन है। इस तरह के कई मामले हो चुके हैं, लेकिन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर हैं।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button