मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा अनाज मंडी बल्लभगढ़ में आढ़तियों के स्टॉक का किया औचक निरीक्षण

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई है कि अनाज मंडी बल्लभगढ़ में कुछ आढ़तियों द्वारा बिना मार्केट फीस अदा किए अनाधिकृत तरीके से गेंहू व बाजरे का स्टॉक किया हुआ है। जिस सम्बंध में मार्केट कमेटी बल्लभगढ़ के अधिकारियों के साथ आढ़तियों के स्टॉक रजिस्टर व स्टॉक का भौतिक निरीक्षण किया जाए तो मार्केट फीस की चोरी पकड़ी जा सकती हैं। इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा श्री इंद्रपाल सचिव व श्री दीपक सहायक सचिव मार्केट कमेटी बल्लभगढ़, श्री अखिल जैन उप निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद व श्री अंकित उप निरीक्षक HSWC विभाग फरीदाबाद के साथ अनाज मंडी बल्लभगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया।
1 निरीक्षण के दौरान मैसर्स बिजेन्द्र कुमार हरिशंकर आढ़त न 72 के स्टॉक व भौतिक निरीक्षण पर स्टॉक रजिस्टर पूरा करना नही पाया गया व एक वाहन जिससे गेंहू उतारा जा रहा था द्वारा मंडी में आते समय गेट पास नही लिया गया था व दुकान संचालक द्वारा उक्त गेंहू का स्टॉक रजिस्टर में इंद्राज भी नही किया गया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए मार्केट कमेटी द्वारा जुर्माना लगाया गया है। 2 संयुक्त टीम द्वारा मैसर्स श्री शंकर ट्रेडिंग कम्पनी दुकान न 75 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इस दुकान में स्टॉक रजिस्टर आदि मेंटेन करना नही पाया गया। जिस पर जुर्माना लगाया गया है। 3 दुकान न 15 मैसर्स कवरसिंह रविंद्र कुमार व 22 मेसर्स ओम ट्रेडर्स पर चेकिंग के दौरान स्टॉक रजिस्टर आदि का रिकॉर्ड मेंटेन न करने के सम्बंध में सचिव मार्केट कमेटी द्वारा दुकान न 15 व 22 के संचालकों पर जुर्माना लगाया गया है। इस प्रकार अनाज मंडी बल्लभगढ़ में किये गए औचक निरीक्षण के दौरान *4 दुकानों पर कुल 56 हजार रुपये* का जुर्माना किया गया है जिसे मार्केट कमेटी बल्लभगढ़ द्वारा आढ़तियों से मौका पर ही वसूल कर लिया गया है। मुख्यमंत्री उडन दस्ता द्वारा मार्केट कमेटी की फीस चोरी की सूचनाओ के सम्बंध में पिछले कुछ दिनों से लगातार कार्यवाही

Related Articles

Back to top button