सुशील गुप्ता हिरासत में, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप का ‘हल्ला बोल’..हरियाणा भाजपा कार्यालय का किया घेराव

हरियाणा: आम आदमी पार्टी सुप्रीमो को बीते दिनों ED द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसे लेकर आप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी ने रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी हरियाणा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि आचार संहिता के बावजूद सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने राजनीतिक साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाया है। रोहतक में अनुराग ढांडा हेलमेट लगाकर पहुंचे।

PunjabKesari

 

कैथल के पिहोवा चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। जिसकी अगुवाई इंडिया गठबंधन के कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी सुशील गुप्ता कर रहे थे। आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से खूब धक्का-मुक्की हुई, यहां तक की बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश भी की गई। जिसके बाद पुलिस ने सुशील गुप्ता समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और दूसरी जगह ले गए। क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सैनी और नवीन जिंदल का भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम था और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी वहां पर जाने की जिद कर रहे थे।

PunjabKesari

 

अंबाला में आप कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। आप नेता आम आदमी पार्टी लीगल सेल प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट केतन शर्मा ने बीते दिनों हुई अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया गया है।

PunjabKesari

 

हरियाणा के फतेहाबाद में भी आम आदमी पार्टी के द्वारा भाजपा कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया और कार्यालय का घेराव किया गया। आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन की जानकारी पाकर भारी पुलिस बल भी बीजेपी कार्यालय के बाहर तैनात रहा। इस प्रदर्शन की अगुवाई फतेहाबाद में आम आदमी पार्टी के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट हरपाल सिंह के द्वारा की गई।

PunjabKesari

 

रेवाड़ी जिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने रेवाड़ी भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया। और भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

PunjabKesari

 

हरियाणा के जिला पलवल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पलवल में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर आप जिलाध्यक्ष चंद्र शेखर रावत ने और पदाधिकारियों ने कहा की भाजपा ईडी जैसी स्वतंत्र एजेंसीओं का दुरूपयोग कर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल रही है। उन्होंने कहा की अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी का भाजपा को लोकसभा चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा और लोकसभा चुनाव में भाजपा बुरी तरह हार होगी।

PunjabKesari

 

सिरसा में भी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का घेराव किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर एफ ब्लॉक जाने के रास्ते बंद कर रखे थे। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। साथ ही आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस आप कार्यकर्ताओं को बस में बिठाकर अज्ञात स्थान पर ले गई।

PunjabKesari

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button