पुराना इंजन ऑयल बेचने के नाम पर धोखाधडी करने के मामलें में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: बता दें कि साइबर थाना बल्लभगढ़ में अज्जी कालोनी बल्लभगढ वासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई, जिसने अपना परिचय मनीष कुमार 36 YOYOTA कंपनी फरीदाबाद के कर्मचारी के रुप में दिया तथा कंपनी में रखा पुराना इंजन ऑयल बेचने के लिए कहा। जिस पर शिकायतकर्ता ने कंपनी मे जाकर मनीष कुमार की बात वहां के सिक्योरटी गार्ड से कराई। जिसके बाद सिक्योरटी गार्ड उसे कम्पनी के अन्दर ले गया व पुराना ऑयल दिखाया। जिस पर शिकायतकर्ता ने प्रति ड्राम 7200 रुपये तय कर कुल 10 ड्राम लेने का सौदा तय किया व 55000 रुपये मनीष द्वारा भेजे गए QR कोड में भेज दिए तथा बाकि पैसे बाद में लेने की बात कही। जब शिकायतकर्ता खरीदा हुआ ऑयल गाडी मे रखकर जाने लगा तो गार्ड ने रोक लिया तथा कंपनी मेनेजर देवेश से मिलने के लिए कहा। देवेश ने बताया कि मनीष से उसकी बात 10 ड्राम के 1,20,000 रुपये देने की हुई थी, इससे कम कीमत में ऑयल नही बेचेगा। जिसके बाद शिकायतकर्ता को एहसास हुआ कि वह साइबर फॉर्ड का शिकार हुआ है जिस पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी रमन अरोडा(39) वासी अंकुर विहार गाजियाबाद उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया है । पुछताछ में सामने आया कि आरोपी 5वीं पास है तथा डिलीवरी बॉय का काम करता ह। जिसने शिकायतकर्ता व कंपनी मेनेजर देवेश का मोबाईल नंबर ईंटरनेट से लिया था व कंपनी मेनेजर देवेश से फोन पर ऑयल खरीदने का सौदा 1,20,000 रुपये में कर शिकायतकर्ता को 72000 रुपये में बेच दिया। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर एक दिन कि पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button