Delhi Pollution: जानें क्या-क्या लगी पाबंदियां?, दिल्ली-NCR में आज से GRAP-2 लागू

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच आज से ग्रैप-2 (GRAP-2 ) लागू हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (central pollution control board) के मुताबिक, आज सुबह 8 बजे के करीब दिल्ली का औसत एक्यूआई 317 दर्ज किया गया। दिल्लीवासियों ने 94 दिनों के बाद मंगलवार को ‘बेहद खराब’ गुणवत्ता वाली हवा में सांस ली केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अगले दो दिन तक इसमें कोई राहत नहीं मिलने का पुर्वानुमान जताया है। दिल्ली के 16 इलाकों को रेड जोन में शामिल किया गया है।

दिल्ली जहरीली हवा से जूझ रही है। वायु गुणवत्ता खतरे के लाल निशान पर पहुंच चुकी है। यह हाल अभी दिवाली से पहले का है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खराब श्रेणी 318 चला गया। सर्दी शुरू होने से पहले यह स्थिति काफी डराने वाली है। सीपीसीबी के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दो दिन राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

इस बीच दिल्ली में ग्रैप-2 की पाबंदियां लागू कर दी हैं। एक्यूआई लेवल 300 से ज्यादा होने पर CAQM ने आदेश जारी किया। मंगलवार सुबह 8 बजे से ग्रैप-2 लागू हो गई। इस आदेश के लागू होते ही दिल्ली-एनसीआर में डीजल जनरेटर पर रोक लगेगी। जानिए कल से क्या-क्या पाबंदियां लागू होंगी।  शहर के 36 निगरानी स्टेशन में से 26 रेड जोन में हैं, जहां एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। इन स्टेशन में आनंद विहार, बवाना, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला, पटपड़गंज, रोहिणी, शादीपुर, सोनिया विहार, वजीरपुर, अलीपुर, अशोक विहार, आया नगर, बुराड़ी, मंदिर मार्ग, मुंडका और अन्य शामिल हैं।

NEWS SOURCE Credit : lalluram

Related Articles

Back to top button