अगले तीन घंटों के लिए तूफान की चेतावनी जारी, इस राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण चेन्नई के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि प्रदेश में पिछले तीन दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है जिसके चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए तूफान की चेतावनी जारी की है।
NEWS SOURCE : punjabkesari




