बल्लभगढ़ वार्ड 43 रघुवीर पार्क में नए ट्यूबवेल के कार्य का शुभारंभ

Faridabad : विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई एवं वरिष्ठ भाजपा नेता टिपर चंद्र शर्मा ने आज बल्लभगढ़ के वार्ड नंबर 43 में रघुवीर पार्क नए ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
भाजपा नेता श्री टिपर चंद शर्मा ने कहा कि विधायक मूलचंद शर्मा द्वारा मंजूर कराए गए इस ट्यूबल से लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी आवश्यक सुविधा को मजबूत करना सरकार और जनप्रतिनिधियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नए ट्यूबवेल के लगने से वार्ड 43 के निवासियों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
इस मौके पर उनके साथ पार्षद दीपक यादव, पार्षद पवन यादव, भाजपा नेत्री स्वराज भाटी, मंडल अध्यक्ष संजय जांगिड़ ,राहुल भाटी, विजय पाल सिंह,परवीन चौधरी,मास्टर किशन लाल,शेखर बैंसला,पवन भड़ाना,नरेश वशिष्ठ,अश्वनी ,कमल सेनी
सहित वार्ड 43 के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने विकास कार्यों को आगे भी इसी प्रकार जारी रखने की अपेक्षा जताई।




