जल्द आएगा जेल से बाहर, राम रहीम को फिर मिली 50 दिनों की पैरोल

हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारियां जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को फिर 50 दिन की पैरोल मिल गई है। पैरोल की अवधि यूपी बागपत के बरनावा आश्रम में कटेगी। बताया जा रहा है कि राम रहीम आज शाम या कल सुबह जेल से बाहर आ सकता है। वहीं कोई भी सजायाफ्ता कैदी साल में 70 दिन की पैरोल ले सकता है।

PunjabKesari

पहली बार 2022 में मिली थी पैरोल

पंजाब और यूपी विधानसभा चुनावों के दौरान डेरा प्रमुख को साल 2022 के पहले चरण में 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। इस दौरान वह गुरुग्राम डेरे में रहता था। उसके बाद, वह 17 जून 2022 को 30 दिन की पैरोल पर गया था और उस समय वह यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में रहता था। अक्टूबर 2022 में फिर से राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली। इस साल 21 जनवरी को भी उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी।

PunjabKesari

अब तक इतनी बार मिली राम रहीम को पैरोल

  1. 24 अक्टूबर 2020 को पहली बार सरकार ने बीमार मां से मिलने के लिए ये 1 दिन की पैरोल दी।
  2. 21 मई 2021 को दूसरी बार बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल दी।
  3. 7 फरवरी 2022 को हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल दी।
  4. जून 2022 को राम रहीम को फिर से एक महीने की पैरोल दे दी।
  5. अक्टूबर 2022 को राम रहीम को एक बार फिर से 40 दिनों की पैरोल पर रिहा किया।
  6. 21 जनवरी 2023 को डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मिली।
  7. 20 जुलाई 2023 को राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली।
  8. नंबवर 2023 को 21 दिन की मिली पैरोल।

राम रहीम साध्वी यौन शोषण, छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह साल 2017 से जेल में बंद है। पहली बार उसे साध्वी यौन शोषण में 20 साल की सजा हुई थी।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button