देखें मनमोहक तस्वीरें…, भव्य दीपोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजी रामनगरी: Ayodhya Deepotsav

Ayodhya Deepotsav: रामनगरी अयोध्या में दिवाली पर 11 नवंबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा। 25000 वालंटियर राम की पैड़ी के 51 घाटों पर दीपक सजा रहे हैं। 24 लाख से ज्यादा दीपक राम की पैड़ी पर जलाने के लिए अवध विश्वविद्यालय के वालंटियर करेंगे। दीपोत्सव के मद्देनजर रामनगरी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

इस बार की दीपावली भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के पहले बेहद खास है। दीपोत्सव का उत्साह भी चरम पर है। प्रभु श्री राम की नगरी में सातवें दीपोत्सव की तैयारी बेहद खास तरह से की जा रही है, क्योंकि इस बार रामलाल के अस्थाई मंदिर की आखिरी दीपावली है ऐसे में इसको भव्य बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री के स्तर पर दिए गए थे।

इसी क्रम में पूरे अयोध्या को सजाया संवारा जा रहा है। रामनगरी रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा उठी है। दीपोत्सव को लेकर सरकार और राम भक्तों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।

अयोध्या में त्रेतायुग जैसी रौनक लौट आई है। यूपी सरकार रामनगरी को उसका प्राचीन वैभव प्रदान करने में लगी है। दो महीने बाद प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

रामनगरी में बने धर्म पथ पर गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस के सातों अध्याय (बाल कांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किष्किंधा कांड, सुंदरकांड, लंका कांड और उत्तर कांड) पर आधारित खूबसूरत द्वार बनाए जा रहे हैं।

संस्कृति विभाग की ओर से तैयार कराए जा रहे इन द्वारों को पर्यटन विभाग की देखरेख में लगाया जा रहा है। पर्यटन विभाग ने अयोध्या के बाहर मौजूद लोगों को दीपदान करने की सुविधा प्रदान की है। इसके लिए होली अयोध्या एप को (Holy Ayodhya App) लॉन्च किया है। इसके जरिए श्रद्धालु घर पर बैठे ही दीपदान कर सकेंगे।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button