रिश्ते शर्मसार: गिरफ्तार, ताऊ के लड़के ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म

यमुनानगर : हरियाणा में बहू-बेटियां बाहर तो क्या अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला यमुनानगर से सामने आया है यहां रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने अपने चाचा की लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला थाना जांच अधिकारी का कहना है कि बच्ची का मेडिकल करवा कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस युवक पर आरोप है कि इसने अपने चाचा की 7 वर्षीय मासूम के साथ बलात्कार किया। जिसके बाद मासूम बच्ची ने अपने माता-पिता को बताया। इसके बाद उन्होंने मामला दर्ज कराया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची का मेडिकल करवा कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button