जॉर्डन में भारत की नीरल कुकरेजा ने रचा इतिहास जीते 3 मेडल

FARIDABAD : अम्मान, जॉर्डन में संपन्न हुई 01 जुलाई से 6 जुलाई तक कैडेट एवं जूनियर अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता जिसमें कि लगभग 15 देशों ने भाग लिया। भारत (फरीदाबाद)की बेटी नीरल कुकरेजा ने एक बार फिर से भारत का नाम ऊंचा किया और अपने देश के लिए 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते। उन्होंने -37 किलो भार वर्ग लाइट कांटेक्ट इवेंट में फाइनल बाउट में जॉर्डन की लड़की सलमा को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया एवं -42 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पॉइंट फाइट में सीरिया की लड़की रेनम से सिल्वर मेडल हासिल किया और -37 किलो भार वर्ग में लाइट कांटेक्ट में जॉर्डन की क्रिस्टीना को अच्छी टक्कर देते हुए सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले भी वह तीन बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का झंडा बुलंद कर चुकी है।और पांच बार नेशनल चैंपियन रही है।
वह फर्स्ट डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुकी है। नीरल कुकरेजा का किक बॉक्सिंग का सफर लगभग 5 वर्ष पहले शुरू हुआ। अनेकों उतार-चढ़ाव का सामना करते हुए वह लगातार दृढ़ निश्चय और संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ती रही और आज पूरे विश्व में अपनी एक पहचान बनाई है। नीरल का कहना है कि वह ओलंपिक में अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहती हैं और इसके लिए वह हर संभव प्रयास तथा कड़ी मेहनत करने को संघर्षरत है।

Related Articles

Back to top button