एनएचएम कर्मचारी कल फरीदाबाद में निकलेंगे ट्रैक्टर ट्राली बाइक एवं स्कूटी रैली

हरियाणा प्रदेश के सभी ज़िलों के एन0एच0एम0 कर्मचारियों ने सांझा मोर्चा के बैनर तले चल रही हड़ताल का 8 वे दिन का धरना जारी रहा। आज कर्मचारियों द्वारा सरकार और सरकारी अधिकारियों को सद्बुद्धि आए उन्हें 26 साल से कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों के प्रति कुछ दया आए कुछ भला करें वह कर्मचारियों का इसलिए आज सभी कर्मचारियों ने आज यह निर्णय लिया गया की शनिवार 3 तारीख को सभी एनएचएम कर्मचारियों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली की रैली निकलने का जो प्रोग्राम है
वह पूरे जोर-शोर से पूरी मेहनत से से पूर्ण किया जाएगा। ट्रैक्टर ट्राली रैली निकालेंगे जिसमें आगे आगे ट्रैक्टर ट्रोलि होगी पीछे सभी महिलाएं अपनी स्कूटीयों पर होंगे और यह रैली बीके अस्पताल से 3 तारीख को सुबह 10:00 बजे निकलेगी तथा सभी कर्मचारी अपनी ड्रेस में यह रैली निकालेंगे और यह रैली सुबह 10:00 बजे सरकारी अस्पताल बीके हॉस्पिटल से निकलकर विधायक श्रीमती सीमा तिरखा के घर जाएगी तथा वहां उनसे अपनी मांगों से बात करेगी वह उन्हें अवगत कराएगी की आने वाली 5 तारीख को विधानसभा में वह हमारी मांग जो की एनएचएम कर्मचारियों को रेगुलर करने की है उसे मांग को जरूर उठाएं तथा 5 तारीख को जो डिसीजन होने वाला है कि किन-किन कर्मचारियों को रेगुलर पॉलिसी में शामिल किया जाएगा उसमें हमें रेगुलर करना सुनिश्चित करें ताकि अगर हम रेगुलर हो गए तो हम अपने सभी वोट सरकार को ही देंगे और आने वाली विधानसभा में हम उन्हें रेगुलर कर सकें।
उसके बाद रैली को आगे बढ़ते हुए दोपहर 12:00 बजे माननीय सांसद श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी के यहां पहुंचेंगे और उनको अपना मांग पत्र सौंपेंगे वह उनसे कार्यवाही की अपील करेंगे इसके पश्चात दोपहर को 2:00 बजे रेली निकलते हुए श्रीमान मूलचंद शर्मा जी विधायक व मंत्री हरियाणा सरकार के सेक्टर 8 स्थित कार्यालय पर पहुंचेगी और वहां उन्हें मांग पत्र सौंप की इन सभी एनएचएम कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए सरकार द्वारा जो रेगुलर पॉलिसी बनाई जा रही है उसमें सभी एनएचएम कर्मचारियों को भी ऐड कराया जाए। तीनों जगह कर्मचारियों द्वारा यह शपथ ली जाएगी कि अगर सरकार हमें रेगुलर करती है तो हम सभी 18000 कर्मचारी सरकार को अपनी वोट अपने परिवारों के वोट और अपने रिश्तेदारों के और अपनी जानकारी के वोट जो कि करीब पूरी हरियाणा में 10 लाख है वह अगर विधानसभा वाइज देखें तो 20000 से 25000 वॉट प्रति विधानसभा है अगर सरकार हमें रेगुलर करती है तो हम सरकार को भी रेगुलर करेंगे जी जान से सरकार को वोट दिलाएंगे।
हरियाणा राज्य के उप प्रधान व फरीदाबाद जिला प्रधान श्री धर्मेंद्र सिंह ने यह भी कहा की प्रदेश की हरियाणा सरकार ने वर्ष 2017 में हरियाणा की इसी सरकार के द्वारा प्रदेश के सभी एन एच एम् कर्मचीरियो को पूर्व मुख्यमंत्री व् स्वास्थ्य मंत्री ने सर्विस बाई लॉज़ का लाभ दिया था परन्तु अब की सरकार एन एच एम् कर्मचीरियो के हक्को को ख़त्म करने जा रही क्योकि सरकार में बैठे अधिकारियो की मंशा कर्मचारियों के प्रति सही नहीं है जिसको देखते आज पुरे हरियाणा के एन एच एम् कर्मचारी का आंदोलन 8वे दिन में प्रवेश कर गया है परन्तु सरकार के कान पर जूए नहीं रेंग नहीं रही है सांझा एन0एच0एम0 मोर्चा के अतर्गत पूरे हरियाणा के एन एच एम कर्मचारी 100 प्रतिशत आंदोलन में बढचढ कर हिस्सा लिया। जिससे हरियाणा सरकार द्वारा चला जा रहे रेफरल ट्रांसपोर्ट का जो कार्य एन एच एम कर्मचारी कर रहे थे वो पूर्ण रूप से बंद है। इसके साथ साथ इम्युनिजेशन जो की हमारी प्रदेश की एन एच एम की ए एन एम करती है वो पूर्ण रूप से बंद है
कर्मचारियों की मुख्य मांगें इस प्रकार हैंः-
1. समस्त एन.एच.एम. कर्मचारियों को नियमित किया जाये तथा नियमित किये जाने तक एल.टी.सी., Gratuity, अर्जित अवकाश, शीशु देखभाल अवकाश, अनुकम्पा सहायता तथा हरियाणा सिविल सर्विस रूल 2016 लागू करते हुये सेवा सुरक्षा प्रदान की जाये।
2. एन.एच.एम. कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ प्रदान करने की सैधांतिक मंजूरी 2 नवम्बर 2021 सरकार द्वारा प्रदान दी गई है। परन्तु वित विभाग द्वारा इस समेकित किये जाने बारे तुगलगी फरमान जारी किये गये है उन आदेशो को निरस्त करते हुये जल्द से जल्द कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ प्रदान करवाया जाए।
3. वर्ष 2017 से 2022 तक एन.एच.एम. कर्मचारियों द्वारा किये गये आन्दोलन/ हडताल की अवधि का वेतन डयूटी अवधि मानते हुए स्वास्थ्य विभाग के अन्य संगठनो की भांति वेतन जारी किया जाए।
4. एन.एच.एम. कर्मचारियों को कैसलैस मेडिकल सुविधा का लाभ प्रदान किया जाये।
5. एन.एच.एम. कर्मचारियों के सेवा नियमों मे बहुत सी कैटैगरियों की वेतनमान में विसंगती है। अतः वेतन विसंगती दूर की जाये। तथा कुछ कर्मचारी जैसे मेडिकल ऑफिसर्स वह NACO के कर्मचारी को बायोलॉज में शामिल नहीं किया गया है उनको भी शामिल किया जाए ताकि अमेंडमेंट पूर्ण रूप से सही की जा सके।
6. एन.एच.एम. के अन्तर्गत चिकित्सा अधिकारी एवं विशेषज्ञों को एन.एच.एम. सेवा नियमों का लाभ प्रदान किया जाये।
7. एन.एच.एम. कर्मचारियों की स्थानांतरण निति जल्द से जल्द लागू की जाये।
8. 108 कन्ट्रोल रूम आपरेटर की डयुटी पंचकुला स्थित डायल 112 मे लगाई गई है अनुरोध है कि सभी जिलो के आपरेटर की डयुटी उनके स्थानीय जिले मे ही लगाई जाये या अन्य समकक्ष पदो पर समायोजित किया जाये।
9. एन.एच.एम. के अन्तर्गत लगे हुये चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की सेवानिवृति आयु हरियाणा सरकार के नियमानुसार 60 वर्ष की जाये।
10.एन.एच.एम. मे कार्यरत जिन कर्मचारियों पर Dress Code लागू है, उनको वर्दी भत्ता प्रदान किया जाये।
11.आयुष्मा भारत योजना के तहत CHO कैडर के SOP को लागु किया जाये और बांड प्रथा को समाप्त किया जायेI
जारीकर्ता एनएचएम :-
धर्मेंद्र सिंह, राज्य उप प्रधान व जिला प्रधान फरीदाबाद,
एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा
व मोर्चा प्रभारी एनएचएम सांझा मोर्चा हरियाणा




