सेंट कोलम्बस दयालबाग की छात्राओं ने नव नियुक्त पुलिस आयुक्त को बांधी राखी

फरीदाबाद: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सेंट कोलम्बस दयालबाग की छात्राएं पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल को रक्षाबंधन की बधाई देने उनके कार्यालय पहुँची व अपने नन्हें हाथों से बनाई हुई राखी बांधी, जिसपर पुलिस आयुक्त द्वारा छात्राओं का अभिवादन किया। इस अवसर पर संबंधित स्कूल के अध्यापक भी मौजूद थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेंट कोलम्बस दयालबाग से छात्राएं आज राखी बांधने के लिए पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-21 सी फरीदाबाद पहुंचे, जहां पर उन्होंने पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश नरवाल को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। पुलिस आयुक्त ने छात्राओं के द्वारा बनाई गई इको फ्रेन्डली राखियों की प्रशंसा की और उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए रक्षा बंधन की बधाई दी।

Related Articles

Back to top button