तन,मन सब मजबूत करता है कराटे – धर्मवीर भड़ाना

फरीदाबाद- कराटे जहां आत्म सुरक्षा के लिए अच्छा है वही इस खेल से जुड़ कर खिलाडी अपने भविष्य को उज्जवल बना सकता है।खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार जीत कोई माईने नहीं रखता। यह विचार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने डबुआ कालोनी एड़ी स्कूल में आयोजित छठी दिल्ली-एनसीआर कराटे प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए व्यक्त किया। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर लगभग तीन सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया और प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि मार्शल आर्ट की नियमित प्रैक्टिस से आपकी शारीरिक शक्ति में कई गुना इजाफा होता है। और रेगुलर मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस के चलते आपके मसल्स और भी ज्यादा शक्तिशाली और मजबूत हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट के खिलाड़ी कभी तनाव नहीं महसूस करते। ये खिलाड़ियों को मानसिक रूप में भी मजबूत रखता है। ये शारीरिक शक्ति भी बढ़ाता है इसलिए अपने बच्चों को मार्शल आर्ट जरूर सिखाना चाहिए।
इस मौके पर प्रतियोगिता के आयोजक नासिर हुसैन और राकेश खटाना ने बताया कि छठी दिल्ली एनसीआर कराटे चैंपियनशिप फिटनेस एंड मार्शल आर्ट की तरफ से आयोजित इस कराटे टूर्नामेंट में बी आर कान्वेंट स्कूल ने 5 मेडल जीते जिसमे त्रिशला ने गोल्ड मेडल निशांत ने सिल्वर मेडल यांशु ने सिल्वर मेडल सनी ने ब्रॉन्ज मेडल और तान्या ने सिल्वर मेडल जीते।
इसके लिए कोच हिमांशु खटाना ने स्टूडेंट्स के साथ काफी मेहनत की। नासिर हुसैन ने बताया कि वो लगातार प्रयास करते रहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा छात्र ये गुण सीखें और मैडल जीत फरीदाबाद सहित पूरे देश में नाम रोशन करें । इस मौके पर आदेश यादव, नीरज प्रेमी, सचिन चौधरी सहित स्कूल के स्टाफ के लोग भी मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button