दहेज के मुकदमें में 2005 फरार चल रही महिला आरोपी को थाना शहर बल्लबगढ़ की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस महानिदेशक मुख्यालय द्वारा पूरे हरियाणा में अपराधिक मुकदमों में शामिल फरार चल रहे पीओ/बेल जंपर अपराधियों को पकड़ने के लिए विषेश अभियान चलाया गया है। जिसमें पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना शहर बल्लभगढ़ प्रबंधक महेन्द्र सिंह की टीम ने दहेज के मुकदमें में वर्ष 2005 में भगोडा घोषित हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी प्रवीन गांव घसेडा नहूं की रहने वाली है। महिला आरोपी को थाना पुलिस टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी महिला के घर से दहेज के मुकदमें में काबू किया गया है। आरोपी महिला को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला के खिलाफ वर्ष 2004 दहेज का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें महिला को वर्ष 2005 में पीओ घोषित किया गया था। जो महिला के साथ अन्य दो आरोपियो के नाम भी शामिल है जिसमें हमीद और हमीद की पत्नी अंजनी (गिरफ्तार महिला के माता पिता है) का नाम शामिल है। अन्य दोनों आरोपियो की मृत्यु हो चुकी है। पीडिता के पति को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है जो जमानत पर आने के बाद अदालत से गैर हाजिर चल रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी महिला को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button