देसी कट्टा सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशानिर्देश पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अवैध हथियार के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल नंगला इंक्लेव सारन का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बौध्द विहार पार्क SGM नगर एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना SGM नगर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को मथुरा किसी अनजान व्यक्ति से हवाबाजी के लिए 8000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी मजदूरी करने का काम करता है। नशा करने का आदी है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button