देसी कट्टा सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी पप्पू को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया के अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने आरोपी पप्पू वासी शिव कॉलोनी, फरीदाबाद को सेक्टर-48 ग्राउड फरीदाबाद के पास से काबू कर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना SGM नगर फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धारा में मामला दर्ज किया गया है। पुछताछ में सामने आया कि आरोपी फरीदाबाद में ही ड्राइवर का काम करता है और देशी कट्टा दिल्ली से 7000/-रू में किसी अंजान व्यक्ति से लेकर आया था। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button