वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 02 मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर प्राभारी जितेन्द्र की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इशांत बुद्ध विहार दिल्ली का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम साहयक सब इंस्पेक्टर छन्नाराम व सिपाही शक्ति ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बुद्ध विहार शहदपुर दिल्ली से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मोटरसाइकिल को पल्ला से चोरी किया था। आरोपी पर पूर्व में पल्ला व सराय में चोरी के 7 मुकदमें दर्ज है। जिनमें आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। माननीय अदालत से जमानत पर चल रहा है। आरोपी नशा करने का आदी है नशे की पूर्ती के लिए चोरी की वारदातों को अनजाम देताहै। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।




