वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार, आरोपी से चोरी का ऑटो बरामद

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार(22) गांव शाहपुर जिला ओरंगाबाद बिहार हाल राजीव कॉलोनी सेक्टर-58 का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-58 एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में ऑटो को समयपुर से बरामद किया है। आरोपी ने ऑटो को नया पुल पल्ला एरिया से बेचने के लिए चोरी किया था। आरोपी नशा करने का आदी है। जिसका मुकदमा थाना सराय ख्वाजा में दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया ।

Related Articles

Back to top button