वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने किया गिरफ्तार,चोरी की स्कुटी व एक SWIFT गाङी बरामद

फरीदाबाद: बता दें कि फरवरी माह में थाना NIT फरीदाबाद में रूशील वासी हाल किरायदार 5H-91 NIT फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें बताया कि 7 फरवरी को रात के समय उसनें अपनी स्कूटी घर के बहार खाडी की थी। सुबह उठकर देखा तो स्कूटी वहां नहीं मिली। जिसें कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर के ले गया, जिस पर मामला थाना NIT फरीदाबाद में दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा 65 की टीम ने आरोपी अनिल वासी मकान न. 640 जीवन नगर गोंछी फरीदाबाद को पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर पूछताछ के दौरान स्कूटी बरामद किया है साथ ही एक अन्य मामले में चोरीशुदा SWIFT गाङी को गोंच्छी फरीदाबाद से बरामद किया गया है। आरोपी अन्य वाहन चोरी के मामले में जेल में बंद था। आरोपी पर पूर्व में 17 मामले फरीदाबाद व 8 गुरूग्राम में चोरी व अवैध हथियार के दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button