स्नैचिंग की वारदात को अनजाम देने वाले आरोपी को अपारध शाखा उंचा गांव की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधियो पर नियंत्रण के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने मोटरसाइकिल से स्नैचिंग की वारादत को अनजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोमराज दरियापुर हाथरस अलीगढ़ ने 11 अप्रैल को अपने साथी के साथ मिलकर कोतवाली एरिया में एक चेन स्नैचिंग की वारादात को अंजाम दिया था। जिसका मुकदमा थाना कोतवाली में स्नैचिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमें में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से अनाज मंडी बल्लबगढ़ से काबू किया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान वारादत में प्रयोग मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। आरोपी दुध की डेरी पर काम करता है। आरोपी को मुकदमें में पूछताछ के लिए व अन्य आरोपी की तलाश व स्नैचिंग की चेन की बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।




