चोरी के मुकदमे में पीओ घोषित किए गए आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधी गतिविधियों में संलिप्त फरार चल रहे आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 65 प्रभारी तरूण की टीम ने चोरी के मुकदमे में पीओ फरार चल रहे आरोपों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुबीन उर्फ मुनीर(41) गांव कठोर राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में मोटरसाइकिल चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज था जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था आरोपी जमानत के बाद अदालत में लगातार अनुपस्थित चल रहा था। जिसके जिसके चलते माननीय अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ पीओ का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गांव धौज से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं जिनमें आरोपी जमानत पर चल रहा है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।




