शिकायतकर्ता ही निकला आरोपी, ठगो को खुद ही दिया था अपना खाता, फिर पुलिस को दी थी शिकायत

Faridabad : पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम अभिषेक जोरवाल के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने ठगी के लिए अपना खाता ठगो को देकर फिर पुलिस में शिकायत देने के मामले में शिकायतकर्ता सहित 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपित मुकेश वासी NIT फरीदाबाद ने आर्थिक अपराध शाखा बल्लभगढ में एक शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया कि वह होम लोन लेने के लिये कुछ लोगो के पास गया था। जिन्होंने उसका खाता खुलवाया। जिसमें 1 करोड से अधिक का लेनदेन हुआ है। शिकायत की जांच पर आर्थिक अपराध शाखा बल्लबभढ ने पाया गया कि शिकायतकर्ता साइबर ठगो के संपर्क में था। जिस पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ कि टीम ने कार्रवाई करते हुये मुकेश(43) वासी NIT फरीदाबाद व राकेश(40) वासी सेक्टर 89 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि मुकेश खाताधारक है जिसने अपना खाता राकेश को दिया था व राकेश ने यह खाता आगे ठगो को दिया था। खाता ठगो को देने के बाद मुकेश ने गुमराह करने के लिए एक शिकायत पुलिस को दी थी जिसमें अन्य ठगो के नाम शामिल थे। आरोपी के खाते में ठगी के 1 करोड से अधिक रुपये का लेनदेन हुआ है। अलग-अलग राज्यों की 11 शिकायते इस खाता से संबंधित है।
आरोपित मुकेश को 2 दिन व राकेश को 8 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button